"*सुधन्वा*" (गीति नाट्य) -- सदानंद पॉल ------------------------------------------------ (प्रस्तुत गीति-नाट्य में 12 पात्र 12 आयामों का प्रकटीकरण है, यथा:- कालचक्र, अश्वमेध-यज्ञ, अश्व, महाभारत, काल, चम्पकपुरी, राजा हंसध्वज, शंख-लिखित, अवतार, भारतवर्ष, कृष्णार्जुन और सुधन्वा । ध्यातव्य है, 'सुधन्वा' ऐतिहासिक नायक थे । ) कालचक्र ----------- सृष्टिपूर्व मैं शब्द था, फिर अंड - पिंड - ब्रह्माण्ड बना, जनक-जननी, भ्रातृ-बहना, गुरु-शिष्य औ' खंड बना । हूँ काल मैं, शव-चक्र समान, सत्य-तत्व, रवि-ज्ञान भला, प्रकाश-तम, जल-तल, पवन-पल, युद्ध-शांत, विद्या-बला । परम-ईश्वर, सरंग-समता, पूत - गुड़- गूंग आज्ञाकारी बना, देव-दनुज, यक्ष-प्रेत-कीट, मृणाल-खग मनु उपकारी बना। युग-युग में अनलावतार हो, जम्बूद्वीप में कर्म बना, मर्म के जाति-खंड पार हो, कि कर्तव्य राष्ट्रधर्म बना । हूँ संत-पुरुष, अध्यात्म-विज्ञ, तो ...